17-06-2023

क्रोध योग

क्रोध योग 

राहु और शुक्र की युति 

जब किसी जातक की कुंडली में राहु और शुक्र की युति होती है तो क्रोध योग का निर्माण होता है| ऐसे जातक दिखने में सुन्दर, ऐश्वर्य प्रेमी और विलासी प्रवृत्ति का हो सकता है| ये जातक प्रेम के वशीभूत होकर अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तत्पर रहते हैं| ये जातक अनैतिक रूप से भी धन कमाते है अर्थात ये जातक नंबर 2 की भी कमाई कर लेते हैं | ये आर्थिक रूप से समृध्द हो सकते हैं| ये जातक भौतिकता की ओर अधिक महत्व देते होंगे| ये जातक जुनूनी स्वभाव के होते हैं| 

इन जातको को माँ दुर्गा की आराधना करनी चाहिए|

Please mention the comment below
Previous Comments