यह एक अतिविशिष्ट राज योग है जो अपने नाम के अनुरूप अत्यंत शुभ फल प्रदायक होता है| जातक की कुंडली में महाभाग्य योग निम्नवत बनता है|
महाभाग्य योग (पुरुष जातक)
यदि पुरुष जातक का जन्म दिन का हो (सूर्योदय से सूर्यास्त के मध्य) और लग्न, चन्द्रमा और सूर्य तीनो विषम राशि में विद्यमान हो तो महाभाग्य योग का निर्माण होता है|
महाभाग्य योग (स्त्री जातिका)
यदि स्त्री जातिका का जन्म रात्रि का हो (सूर्यास्त से सूर्योदय के मध्य) और लग्न, चन्द्रमा और सूर्य तीनो सम राशि में विद्यमान हो तो महाभाग्य योग का निर्माण होता है|