17 जनवरी 2023 को शनि ने कुम्भ राशि में प्रवेश किया है | 22 अप्रैल 2023 को गुरु मीन राशि से निकल कर मेष राशि में प्रवेश करेंगे जहाँ पहले से ही राहु विद्यमान है | ये राहु 30 अक्टूबर 2023 तक मेष राशि में ही रहेंगे | ऐसी स्थिति में गुरु और राहु की युति गुरु चांडाल योग का निर्माण हो रहा है जो 30 अक्टूबर तक रहेगा | शनि की तीसरी दृष्टि मेष राशि में इस युति पर हो रही है | इस संयोग से 22 अप्रैल से लेकर 30 अक्टूबर के मध्य, देश दुनियाँ में मानव निर्मित किसी बड़ी विपदा आने की सम्भावना बन रही है | जिससे दुनियाँ की बड़ी आबादी प्रभावित हो सकती है |