01-02-2023

व्यय भाव 

व्यय भाव 
कुंडली में द्वादश भाव व्यय भाव कहलाता है | इस भाव का कारक ग्रह शनि है | जातक को जीवन में होने वाले व्यय और हानि का विचार इस भाव से होता है | कुंडली में यह भाव मोक्ष का भाव भी कहलाता है | काल पुरुष की कुंडली में द्वादश भाव मीन राशि होती है जिसका स्वामी गुरु है | इस भाव में अनुकूल सूर्य होने पर जातक में चुनौतियों से सम्हलने की क्षमता होगी | चन्द्रमा होने पर जातक समाज के कल्याण के लिए काम करेगा | मंगल होने पर जातक को कुछ दुर्भाग्यपूर्ण  घटनाओ का सामना करना पड़ सकता है | अनुकूल बुध जातक को दूरदर्शी और आध्यात्मिक प्रवृत्ति का बनाता है | गुरु होने पर जातक एक अभिवावक की तरह उदार होगा| शुक्र होने पर जातक दयालु होगा पर कभी कभी यह गुप्त सम्बन्धो को भी प्रदर्शित करता है | शनि होने पर जातक एकांतप्रिय और दार्शनिक प्रवृत्ति का होगा | राहु होने पर जातक खर्चीला और नशे का आदी हो सकता है | केतु होने पर जातक आध्यात्मिक और अंतर्मुखी स्वभाव का होगा |

Please mention the comment below
Previous Comments