14-01-2023
लाभ भाव
लाभ भाव
कुंडली में एकादश भाव लाभ भाव कहलाता है | इस भाव का कारक ग्रह बृहस्पति है | जातक को जीवन में होने वाले लाभ नुकसान का विचार इस भाव से होता है जातक के बड़े भाई/ बहन का विचार भी इसी भाव से होता है | काल पुरुष की कुंडली में एकादश भाव में कुम्भ राशि आती है जिसका स्वामी शनि है | इस भाव में सूर्य होने पर जातक बहुत उत्साही और महत्वाकांक्षी होगा | इस भाव में चन्द्रमा होने पर जातक सामाजिक होगा | मंगल होने पर जातक अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जुझारू प्रवृत्ति का होगा | बुध होने पर जातक गंभीर और वैज्ञानिक प्रवृत्ति का होगा | गुरु होने पर जातक का प्रभावशाली लोगों से अच्छा सम्बन्ध होगा | इस भाव में शुक्र होने पर जातक बहुत लोकप्रिय और मिलनसार होगा | शनि होने पर जातक को अपने करीबी लोगो से सतर्क रहना चाहिए क्यूंकि वो अपने स्वार्थ के लिए आपका उपयोग कर सकते हैं| राहु होने पर जातक एक से अधिक माध्यम से धन कमाता है और कभी कभी गलत मार्ग से भी धन कमाता है | केतु होने पर जातक सीमित इच्छाओं वाला पर स्थिर वित्तीय स्थिति वाला होगा |
Please mention the comment below
Previous Comments