21-12-2022

जाया भाव 

जाया भाव 
कुंडली में सातवाँ भाव जाया भाव या जीवन साथी भाव कहलाता है | | यह भाव साझेदारी, दांपत्य जीवन और जीवन साथी के विषय में जानकारी देता है | सप्तम भाव का कारक गृह शुक्र होता है | काल पुरुष की कुंडली में सप्तम भाव में तुला राशि होती है जिसका स्वामी शुक्र है| सप्तम भाव में सूर्य होने पर जातक को विवाह से या व्यावसायिक सहयोग से लाभ मिलेगा | चन्द्रमा होने पर प्यार करने वाला साथी मिलेगा | मंगल होने पर रिश्ता भावुक और साथी हर हाल में आपका साथ देने वाला होगा | बुध होने पर आपस में कम्युनिकेशन अच्छा होगा | गुरु होने पर साथी के माध्यम से धन प्राप्त करने में सहयोग मिलेगा | सप्तम भाव में शुक्र होने पर उच्च वैवाहिक सुख लेंगे | शनि होने पर साथी के साथ सबसे अधिक वफादारी और स्थायित्व होगा | राहु होने पर दोनों लोग अपनी अलग अलग पहचान बनाना चाहेंगे | केतु होने पर वैवाहिक जीवन में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है |
 

Please mention the comment below
Previous Comments