17-12-2022
संतान भाव
संतान भाव
कुंडली में पंचम भाव संतान भाव कहा जाता है| इस भाव से संतान, विद्या, तथा प्रेम सम्बन्ध के विषय में जानकारी मिलती है | इस भाव से जातक की शिक्षा की स्थिति की जानकारी मिलती है | इस भाव का कारक गृह बृहस्पति होता है | काल पुरुष की कुंडली में पंचम भाव में सिंह राशि होती है जिसका स्वामी सूर्य है | इस भाव में सूर्य होने पर जातक क्रिएटिव दिमाग का होगा कभी कभी वो अहंकारी भी हो सकता है | चन्द्रमा होने पर जातक रोमांटिक होगा | गुरु होने पर जातक अच्छा मार्गदर्शक / शिक्षक होगा | शुक्र होने पर जातक आर्टिस्टिक होगा | मंगल होने पर जातक के बच्चो को समस्या हो सकती है | बुध होने पर जातक इंटेलिजेंट होगा | शनि होने पर जातक खुद को अच्छे से व्यक्त नहीं कर पाता है और लोग उसे नीरस समझते हैं | राहु होने पर जातक सुर्ख़ियों में रहता है | केतु होने पर जातक दार्शनिक हो सकता है |
Please mention the comment below
Previous Comments