02-12-2022

चन्द्रमा 

चन्द्रमा 
कुंडली में चतुर्थ भाव का कारकत्व चन्द्रमा को प्रदान किया गया है |  चन्द्रमा को कर्क राशि का आधिपत्य प्राप्त है | चन्द्रमा की दिशा पश्चिमोत्तर है | शास्त्रों के अनुसार यदि यदि जातक का जन्म दिन में हुआ हो तो यह मौसी का कारक, यदि रात्रि का जन्म हो तो यह माता का कारक हो जाता है | चन्द्रमा मन का कारक होता है | अर्थात बलवान चन्द्रमा प्रधान व्यक्ति प्रसन्न चित्त जबकि क्षीण चन्द्रमा प्रधान व्यक्ति डरपोक और कमजोर दिल का होगा | चन्द्रमा अपनी अन्तर्दशा में वात रोग या कफ रोग उत्पन्न करेगा | 

Please mention the comment below
Previous Comments