17-11-2022

सिंह राशि

सिंह राशि 

सिंह राशि जिसे अंग्रेजी में LEO कहते हैं | यह राशि १२ राशियों में पांचवी राशि है और इस राशि का स्वामी सूर्य, जाति क्षत्रिय व प्रकृति पित्त है | यह एक अग्नि तत्त्व और स्थिर राशि है यह राशि पूर्व दिशा का प्रतिनिधित्व करती है और इसका चिन्ह सिंह है |

 

इस राशि के लोग उदार, अभिमानी और जुबान के पक्के होते हैं | ये शाही तरीके से जीना पसंद करते हैं | ये लोग प्रभुत्वशाली और महत्वकांक्षी होते हैं | उनका प्यार एक पिता की तरह का होता है | ये लोग जिससे प्यार करते हैं उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं और वापसी में उनसे भी वही अपेक्षा रखते हैं |

Please mention the comment below
Previous Comments