कर्क राशि जिसे अंग्रेजी में CANCER कहते हैं | यह राशि १२ राशियों में चौथी राशि है और इस राशि का स्वामी चन्द्रमा, जाति ब्राह्मण व प्रकृति कफ है | यह एक जल तत्त्व और चर राशि है यह राशि उत्तर दिशा का प्रतिनिधित्व करती है और इसका चिन्ह केकड़ा है |
इस राशि के लोग चाँद जैसे होते हैं | इनका चेहरा मासूम होता है | इनका मूड कभी भी बदल जाता है | इन्हे लोगो पे प्यार और गुस्सा दोनों बहुत जल्दी आता है | स्वाभाव से ये कुछ जिद्दी हो सकते हैं | ये प्यार माँ की तरह और गुस्सा दुश्मनो की तरह करते हैं | ये लोग लोकप्रिय होते हैं | इनका बचपन कठिनाई भरा पर मध्यम अवस्था में अपार सफलता हासिल करते हैं |