मिथुन राशि जिसे अंग्रेजी में GEMINI कहते हैं | यह राशि १२ राशियों में तीसरी राशि है और इस राशि का स्वामी बुध, जाति शूद्र व प्रकृति मिश्रित है | यह एक वायु तत्त्व और द्विस्वभाव राशि है यह राशि पश्चिम दिशा का प्रतिनिधित्व करती है और इसका चिन्ह जुड़वाँ है |
इस राशि के लोगों में मानसिक प्रतिभा, चातुर्य, कूटनीति और बहुमुखी प्रतिभा होती है| इस राशि के लोगो में छलकपट और आलसपन भी हो सकता है | ये लोग अपनी जिंदगी में रोज नयी चीज करना पसंद करते हैं | ये लोग अपने दिल की बात किसी को नहीं बताते हैं |