मेष राशि जिसे अंग्रेजी में ARIES कहते हैं | यह राशि १२ राशियों में प्रथम है और इस राशि का स्वामी मंगल, जाति क्षत्रिय व प्रकृति पित्त है | यह एक अग्नि तत्त्व और चर राशि है यह राशि पूर्व दिशा का प्रतिनिधित्व करती है और इसका चिन्ह मेढ़ा है |
यह एक शुभ और ताकतवर राशि होती है | इस राशि में जन्मे लोगों में धैर्य की कमी होती हैं ये अक्सर जल्दी चिढ़ जाते हैं | ये लोग स्वाभाव से जोशीले होते हैं| ये लोग अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीना पसंद करते हैं | इन्हे किसी का कंट्रोल बर्दाश्त नहीं होता हैं | ये लोग काम बहुत जोश से शुरू करते हैं परअक्सर बीच में बोर होकर उसे छोड़ देते हैं |