साल 2025 की शुरुआत से लेकर मई 2025 तक देवगुरु बृहस्पति आपके ग्यारहवें भाव से गोचर करेंगे जिसके चलते आपके लिए यह समय शुभ रहेगा। आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आपके वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। कर्क राशि वालों, साल 2025 आपको बड़ीसमस्याओं से राहत दिलानेका काम करसकता है। विशेषकरमार्च के बादआपको पिछली समस्याओंसे निजात मिलसकती है औरआपके भीतर एकनई ऊर्जा तथानई स्फूर्ति देखनेको मिल सकतीहै। बड़े बुजुर्गोंके मार्गदर्शन सेआप बेहतर करतेहुए देखे जासकेंगे।
मई तक अच्छे लाभ के योग निर्मित हो रहे हैं। वहीं मई के बाद खर्च भी बढ़ सकते हैं। हालांकि विदेश या जन्म स्थान से दूर रहने वाले लोगों को मई के बाद भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं लेकिन अन्य लोगों को आर्थिक और पारिवारिक मामलों में मई के बाद एक्स्ट्रा समझदारी और जागरूकता दिखाने की आवश्यकता रहेगी। राहु का गोचर भी मई के बाद तुलनात्मक रूप से कमजोर हो सकता है। अतः बीच-बीच में अप्रत्याशित रूप से कुछ परेशानियां रह सकती हैं। आपके जीवन में अनावश्यक खर्चे बढ़ते चले जाएंगे। प्रेम विवाह और दांपत्य संबंधी मामलों के लिए मई तक का समय तुलनात्मक रूप से बेहतर कहा जाएगा। विद्यार्थीगण भी मई के पहले ही अपनी पढ़ाई की गति को मेंटेन कर लेंगे तो आगे आने वाले समय में भी अनुकूल परिणाम मिलते रहेंगे।