वृषभ राशि वालों केवार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार यहवर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। वृषभराशि वालों, राशिफल 2025 आपसे कुछ एक्स्ट्रामेहनत करवाने के संकेत देरहा है लेकिन मेहनतके अच्छे परिणाम देने का कामभी कर सकता है।विशेषकर मार्च 2025 तक शनि देवआपसे एक्सट्रा मेहनत करवाने के बाद अच्छेपरिणाम देते हुए प्रतीतहो रहे हैं। वहीमार्च 2025 के बाद मेहनतके पूरे परिणाम मिलसकते हैं। देवगुरु बृहस्पतिका दूसरे भाव से गोचरआपके जीवन में कईउतार-चढ़ाव लेकर आएगा।आपको अपने आर्थिक निर्णयबहुत ही सोच-समझकरलेने होंगे। शेयर मार्किट यासट्टेबाजी से दूर हीरहेंगे तो आपके लिएबेहतर होगा।
सेहत की दृष्टि से बात करें तो इस साल आपको उत्तम सेहत का लाभ मिलेगा। थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है लेकिन कोई गंभीर परेशानी नहीं होगी। मार्च 2025 में शनि का एकादश भाव से गोचर आपके जीवन में राहत लेकर आएगा। आपकी परिस्थितियां धीरे-धीरे बदलेंगी। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी आमदनी में बदलाव होगा। वहीं राहु का गोचर मई तक आपके लिए काफी अच्छी परिणाम देने का संकेत कर रहा है। मई के बाद कार्यक्षेत्र में कुछ उलझने रह सकती हैं। लेकिन कठिनाई के बाद काम सफल होंगे और अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। बृहस्पति का गोचर भी आर्थिक मामले में आपकी मेहनत के अनुरूप आपको अच्छे परिणाम देने और दिलाने का संकेत कर रहा है। शिक्षा के दृष्टिकोण से यह वर्ष अच्छा रह सकता है। वहीं विवाह और वैवाहिक जीवन से संबंधित मामलों के लिए भी इस वर्ष को अच्छा कहा जाएगा। प्रेम संबंध के लिए भी साल 2025 सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम दे सकता है।