सिंह राशि के व्यक्ति बहुत ही जुनूनी होते हैं। वह अपने रिश्तो में पूरे दिल से जुड़ते हैं। सिंह राशि के लोगों की लव लाइफ बहुत ही रोमांटिक होती है। सिंह राशि के लोगों का आपसी प्रेम बहुत ही गहरा होता है जिससे इनके रिश्तो की बॉन्डिंग और स्ट्रांग होती है। सिंह राशि के लोगों में गजब की कम्युनिकेशन स्किल होती है। इस वजह से वह अपनी भावनाओं को बहुत ही अच्छी तरह से इजहार कर पाते हैं। इस वजह से सिंह वालों की बॉन्डिंग बहुत ही स्ट्रांग होती है।
वर्ष 2024 की शुरुआत में ही देव गुरु बृहस्पति आपके भाग्य स्थान में गोचर करते हुए मार्गी हो गए हैं जो आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आने वाला है। जो नव विवाहित है उन्हें संतान प्राप्ति की सम्भावना दिखाई दे रही है। साल के शुरू के 4 महीने आपको शेयर मार्किट में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। छात्र वर्ग के लिए प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग दिखाई दे रहे है।
सिंह राशि के लिए शनि देव के फल बहुत लाभदायक नहीं प्रतीत हो रहा है ऐसे में शनि का गोचर आपके सप्तम भाव में होने जा रहा है। इस समय आपको पत्नी / पति की सेहत का ध्यान रखना चाहिए बल्कि किसी भी प्रकार के मनमुटाव को भी टालना चाहिए। इस समय आप अगर साझेदारी में कोई काम शुरू करने की सोच रहे है तो सोच समझकर ही आगे बढ़ना होगा। इस वर्ष आपको आर्थिक पक्ष को लेकर भी सजग रहना चाहिए।
इस वर्ष 14 अप्रैल को सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे और 12 वर्ष बाद मेष राशि में विराजमान गुरु से युति करने वाले है। इस समय आपकी संतान पर आपको गर्व होगा और आपको समाज में अच्छा मान सम्मान प्राप्त होने के योग भी दिखाई दे रहे है। इस समय आपको अपने पिता की ओर से धन भी प्राप्त हो सकता है।
इस वर्ष मई के महीने में सबसे शुभ ग्रह गुरुदेव राशि बदलने वाले है। यह गोचर आपके दशम भाव में होगा जो कि कार्य स्थल को सबसे अधिक प्रभावित करेगा। ऐसे में आपको अचानक से कोई बड़ा लाभ जून के महीने में प्राप्त हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि या तो आपको मनचाही नौकरी मिल जाए या आपको अपनी ही कंपनी में अच्छा प्रमोशन मिल जाए। वर्ष की शुरुआत से ही आपका आत्मविश्वास प्रबल रहेगा और समाज में भी आपको अच्छा मान सम्मान प्राप्त होगा। आपकी वाणी प्रखर होगी और आपकी पदोनत्ति के योग दिखाई दे रहे है।
वर्ष 2024 में 15 मार्च से लेकर 23 अप्रैल तक आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। रक्त से जुडी कोई बड़ी बीमारी आपको परेशान कर सकती है या कोई चोट लग सकती है। अगर आप वाहन चलाते है तो सोच समझकर ड्राइव करे। खर्च बढ़ सकता है और आमदनी कम हो सकती है |
वर्ष 2024 में राहु का गोचर के कारण आपको अपने छिपे हुए शत्रु से सावधान रहना होगा। आपको दुर्घटना से सावधान रहना चाहिए | आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। अगर आप आयात निर्यात के काम से जुड़े है तो भी राहु का गोचर आपको काफी मदद करने वाला रहने वाला है। शुक्र गृह 31 मार्च से 24 अप्रैल तक मीन राशि में रहने वाले है। इस समय आप जमकर भोग विलास पर धन खर्च करेंगे आपको बदनामी से सावधान रहना चाहिए |
वर्ष 2024 में केतु का गोचर पूरे वर्ष आपके द्वितीय भाव में रहने वाला है। यह आपकी वाणी को कठोर बना सकता है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको दिक्क्त का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि केतु यह स्थिति आपके शत्रुओं का नाश करने में भी मददगार साबित होगी।
प्रेम सम्बन्ध के लिहाज से देखा जाए तो साल 2024 आपके लिए मध्यम फल देने वाला है। इस साल आपको अपने प्रेमी से जुड़े मामलों में थोड़ा कम दखल देने की कोशिश करनी चाहिए। आपका प्रेम बहुत जुनूनी है ऐसे में आपको थोड़े सब्र के काम लेना होगा। आपका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार होगा लेकिन उसमे समय लगेगा। जो जातक विवाहित है उनके प्रेम और रोमांन्स में शनि के कारक बाधा दिखाई दे रही है।
नोट - उपर्युक्त दिया गया फल सिंह राशि के लोगों के लिए सामान्य फल है परन्तु प्रत्येक व्यक्ति के लिए विशेष फल उसकी कुंडली में अन्य ग्रहो की स्थिति पर भी निर्भर करेगा |