कर्क राशि के व्यक्ति संवेदनशील और भावनात्मक होते हैं और अपने घर और परिवार के आराम के साथ बहुत खुश रहते हैं। घरेलू मोर्चे पर शांतिपूर्ण माहौल में ये अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हैं। अपने मूल स्वभाव से पोषित कर्क राशि के व्यक्ति एक गहरी मातृ वृत्ति के अधिकारी और सहज और स्वाभाविक ज्ञान से परिपूर्ण होते हैं। ये बड़े परिवारों की चाहत रखते हैं। ये जहां जाते हैं, वहीं अपना आशियाना बनाते हैं।
देव गुरु बृहस्पति इस समय आपके दशम भाव में गोचर कर रहे है और वर्ष की शुरुआत में ही वो आपके दशम भाव में मार्गी हो जाने से आपके कर्म भाव में उनका मार्गी होना सकारात्मक परिणाम लेकर के आने वाला है। शुरू के 4 महीनों में आप अपने कर्म स्थल पर अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। आपको प्रमोशन का तोहफा प्राप्त हो सकता है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने के लिए चुना जा सकता है। आप नौकरी भी बदल सकते हैं।
वर्ष 2024 में मई के महीने में देव गुरु बृहस्पति का गोचर आपके लाभ स्थान से होगा। देव गुरु वृष राशि में गोचर करेंगे। इस कारण कुछ कठिनाई के साथ आपको लाभ होने की सम्भावना बनेगी। इस साल मई के बाद आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलने वाला है। बढ़िया धार्मिक यात्राओं पर जाने का योग बना हुआ है। इस साल आपको अपने पिता और अपने गुरु का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
शनि देव जो कि कर्म प्रधान ग्रह है वह पूरे वर्ष आपके अष्टम भाव में विराजमान रहने वाले है। शनि देव अच्छे कर्म के अच्छे और बुरे कर्म के बुरे फल प्रदान करते है लेकिन ये आध्यात्म के भी कारक माने गए है। इस समय गूढ़ विद्या सीखने का अच्छा समय है। शनि आपके सप्तम भाव के भी स्वामी है ऐसे में आपको अपनी पत्नी/पति की सेहत का ध्यान रखना होगा। वर्ष 2024 में 30 जून को जब शनि देव वक्री हो जायेगे तो आपको विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता होगी अन्यथा आपको दुर्घटना अथवा कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान कर सकती है | वक्री शनि आपके कार्य स्थल पर भी कुछ कठिनाई पेश कर सकते है। आप किसी साजिश का शिकार हो सकते है। अगर आप राजनीति में है तो आपके ऊपर कोई बड़ा लांछन लगाने का प्रयास किया जा सकता है।
12 वर्ष बाद उच्च के सूर्य की युति गुरु से होगी। 14 अप्रैल को दशम भाव में हो रही यह युति आपके लिए बेहद शुभ है। इस समय आपको अचानक से धन प्राप्ति हो सकती है। कार्य के सिलसिले में की गई यात्रा सफल होगी। कोर्ट केस में आपकी विजय होगी। आपकी वाणी की प्रखरता से आपके अनेक कार्य सम्पन्न होंगे। अगर आप राजनीतिक सलाहकार है तो आपके लिए समय बहुत अच्छा होगा। आपको तरक्की मिलेगी।
इस पूरे वर्ष केतु का गोचर आपके तीसरे भाव में होगा। इस भाव में केतु का गोचर आपको अच्छे परिणाम देने वाला होगा और आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। इस दौरान आपके साहस में वृद्धि होगी और तकनीक का भरपूर प्रयोग आप अपने जीवन में करने वाले है। ख़ास तौर से मीडिया और जनसंचार से जुड़े जातक इस साल अपने काम में नए प्रयोग करेंगे जिससे उन्हें प्रसिद्धि प्राप्त होगी।
इस पूरे वर्ष राहु का गोचर आपके भाग्य स्थान में होने वाला है। इस समय आपके कुछ काम में रुकावट आ सकती है अगर आपको इस समय अपने भाग्य को जगाना है तो आपको अपने बड़ों का सम्मान करना सीखना होगा। अगर आपको कोई नया काम शुरू करना चाह रहे है तो अपने पिता और अपने गुरु को भरोसे में लेकर ही करें।
वर्ष 2024 की शुरुआत में आपके दशम भाव पर शनि और गुरु का प्रभाव बना हुआ है। ऐसे में शुरू के 4 महीने शिक्षक वर्ग के लिए अच्छे रहने वाले है। बृहस्पति गुरु है वही शनि सीख देने वाला है ऐसे में अदालत में काम करने वाले लोगों के लिए, शिक्षक वर्ग के लिए या फिर शोध कार्य में लगे हुए लोगों के लिए यह योग बेहद ही अच्छा है। अगर आप शोध कार्य के लिए विदेश जाने की सोच रहे है तो शनि और गुरु का दशम भाव पर प्रभाव आपके लिए काफी सहायक सिद्ध होगा।
वर्ष 2024 में पूरे वर्ष राहु की दृष्टि आपके लग्न भाव पर होगी। राहु एक मायावी ग्रह है | ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि किसी पर भी अधिक भरोसा नहीं करें। आपको अँधेरे में रखकर आपसे कोई गलत कागज़ भी हस्ताक्षर करवाया जा सकता है ऐसे में भरपूर चौकन्ने रहने की आवश्यकता है। वर्ष 2024 में आपको प्रेम संबंध और शादीशुदा जीवन के लिहाज से थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। आपके प्रेम जीवन के लिए नकारात्मक साबित हो सकता है। आपका प्रेमी हो सकता है कि आपकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ करके आपको धोखा दे दे। इसके अलावा जो वैवाहिक जातक है उन्हें एक्स्ट्रा मैटेरियल अफेयर से बचना होगा वरना रिश्ता खत्म होने की नौबत आ सकती है।
नोट - उपर्युक्त दिया गया फल कर्क राशि के लोगों के लिए सामान्य फल है परन्तु प्रत्येक व्यक्ति के लिए विशेष फल उसकी कुंडली में अन्य ग्रहो की स्थिति पर भी निर्भर करेगा |