वृष राशि के व्यक्ति व्यावहारिक, स्थायी और विश्वसनीय होते हैं। जिन्दगी इनके सामने जैसी आती है, ये उसी के हिसाब से अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ते जाते हैं, लेकिन इनकी चाल धीमी रहती है। इनकी ताकत इनका स्थायित्व, ईमानदारी और कड़ा संकल्प होता है। इन्हे अपने मार्ग से डिगाने या इनका ध्यान भटकाना बहुत कठिन होता है।
वर्ष 2014 की शुरुआत में ही देव गुरु बृहस्पति आपके द्वादश भाव में मार्गी हो जाएंगे। इससे ना सिर्फ आपकी सेहत में सुधार होगा बल्कि आपके बढ़ते खर्चों पर भी लगाम लगने वाली है। इसके अलावा आपके जीवन में जो रूकावट आ रही थी वो भी अब दूर होना शुरू हो जानी है। इसके अलावा विदेश में काम कर रहे लोगों को भी लाभ होने की पूरी सम्भावना दिखाई दे रही है। इस समय देव गुरु बृहस्पति विपरीत राजयोग बना रहे है। अगर आपको कोई क़ानूनी समस्या आ रही थी तो अब उसका समाधान नए साल में आपको मिलने वाला है। नए साल में आपको गुरु के प्रभाव से आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। गूढ़ विधाओं में आपकी रूचि बढ़ सकती है।
मई 2024 में देव गुरु बृहस्पति का गोचर आपके लग्न भाव से ही होगा। इस गोचर के कारण आपके जो सोचे हुए काम है वो पुरे हो जाने है। देव गुरु की कृपा से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। देव गुरु 12 साल बाद आपके लग्न में आकर समाज में मान सम्मान और लाभ देने वाले है। आपकी काफी समय से जो परेशानियां चली आ रही थी वो भी खत्म हो जायेगी और हर तरफ से अच्छी खबर मिलेगी।
वर्ष 2024 में राहु महाराज पूरे वर्ष आपके एकादश भाव में विराजमान रहने वाले है। राहु देव को आज के समय में सबसे प्रबल भौतिकता का कारक माना जाता है, ऐसे में ऐसा माना जा सकता है कि पूरे वर्ष भर आपको न सिर्फ अच्छा लाभ प्राप्त होगा बल्कि धन की आवक भी अच्छी होगी। इस साल आपके भाई और आपके मित्र भी आपके सहायक सिद्ध होंगे। राहु की कृपा से राजनीति में सक्रिय रूप में काम कर रहे जातकों को उच्च पद की प्राप्ति संभव दिखाई दे रही है।
वर्ष 2024 के शुरू के 4 महीने आपके द्वादश भाव में विराजमान गुरु पर शनि देव की तीसरी दृष्टि आ रही है। ज्योतिष के नियम के अनुसार यह आपके लिए बेहद शुभ योग कहा जा सकता है। द्वादश भाव एक नई शुरुआत का भाव है। ऐसे में गुरु और शनि दोनों का इस भाव पर प्रभाव जीवन को एक नई दिशा देने का काम कर सकता है। एकांत में स्वयं को ले जाकर जब आप लक्ष्यों का अवलोकन करेंगे तो उन्हें प्राप्त करने का रास्ता भी दिखाई दे जाएगा।
देव गुरु बृहस्पति और उच्च के सूर्य की युति जब द्वादश भाव में तो एक राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में इस समय इस युति के आपको शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। ऐसे में आपको भाग्य की कृपा से बड़ी सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। विदेश में व्यापार की सम्भावना पनप सकती है। इसके अलावा आपको अपने अच्छा पारिवारिक सुख भी मिलने की उम्मीद है।
देव गुरु मई के महीने के बाद आपके लग्न पर गोचर कर पंचम पर दृष्टि डालेंगे और उस भाव में पहले से केतु विराजमान है। ऐसे में आपको आपकी संतान की ओर से गर्व करने का मौका मिल सकता है। यह समय सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए भी बेहद शुभ रहने वाला है। छात्र वर्ग को अपनी पढाई में अच्छी सफलता मिलने के योग है वही प्रेम से जुड़े मामलों में भी देव गुरु बृहस्पति की दृष्टि आपके लिए लाभकारी रहने वाली है और अच्छे परिणाम मिलेंगे।
केतु इस पूरे 2024 में आपके पंचम भाव में गोचर करने जा रहे है। ऐसे में आपको शेयर मार्किट और लॉटरी से अच्छा धन मिलने की सम्भावना है। केतु ज्ञान और शोध के भी कारक है ऐसे में जो उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे है उनके लिए केतु काफी अच्छी सफलता लेकर के आने वाला है, वही तकनीक से जुड़े जातक नए नए अविष्कार करने में भी समर्थ होंगे। वही जो जातक मन्त्र साधना करने में लगे हुए है उन्हें सिद्धि प्राप्त हो सकती है।
वृष राशि के लोगों के लिए शनि एक योगकारक ग्रह है और उनका गोचर आपके कर्म भाव में ही हो रहा है। 30 जून तक शनि देव दशम भाव में मार्गी ही रहने वाले है। ऐसे में वृष राशि के जातको को कार्य स्थल पर ना सिर्फ अच्छी सफलता प्राप्त होती है बल्कि उसके उच्च पद प्राप्ति के योग भी बनते है। किसी नई कंपनी का निर्माण भी किया जा सकता है।
वर्ष 2024 वृष राशि के लोगों के प्रेम और विवाह के लिहाज से भी अच्छा रहने वाला है। जिनका विवाह नहीं हुआ है मई के महीने के बाद उन जातकों के विवाह का योग दिखाई दे रहा है वहीं आपके प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आने वाली है। जो विवाहित जातक है उन्हें अपनी पत्नी का पूर्ण सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा और पत्नी से अच्छा सुख प्राप्त होने की सम्भावना है |
नोट - उपर्युक्त दिया गया फल वृषभ राशि के लोगों के लिए सामान्य फल है परन्तु प्रत्येक व्यक्ति के लिए विशेष फल उसकी कुंडली में अन्य ग्रहो की स्थिति पर भी निर्भर करेगा |