26-10-2023

क्या आपकी कुंडली में गुरु कमजोर है

क्या आपकी कुंडली में गुरु कमजोर है

क्या आपको समाज में वास्तविक सम्मान और प्रसिद्धि नहीं मिल पा रही है | आपको अन्य लोगों को समझने में कठिनाई होती है | आपको पूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में परेशानी हो रही है, अच्छा चलता हुआ व्यापार ठप सा हो गया है | आपकी तरक्की रुक सी गयी है, आपको स्वप्न में बार बार सांप दिखाई देते हैं तो संभव है की आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति अच्छी नहीं हो |

ऐसे व्यक्ति को पेट सम्बन्धी समस्याएं जैसे कब्ज, गैस अपच आदि हो सकती हैं | बाल कमज़ोर होकर गिरने की नियमित समस्या हो रही है |   
                                                     उपाय 
1) अपने बड़े भाई बहनो, वृध्द जनों, गुरुजनों का आदर सत्कार करें, उन्हें पीड़ा न दें |
2) स्त्रियां अपने पति के साथ मर्यादित व्यवहार करें |
3) ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः बृहस्पतये नमः का जाप करें |
4) नारायण कवच का पाठ करें |
5) गायों को गुड़ के साथ रोटी  खिलाएं |

नोट - विशेष स्थिति में किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लें या संपर्क करें
 

Please mention the comment below
Previous Comments