21-10-2023

क्या आपकी कुंडली में बुध कमजोर है

क्या आपकी कुंडली में बुध कमजोर है

क्या आपको अचानक पैसों की तंगी होने लगी है और आप क़र्ज़ के बोझ तले दबने लगे हैं | मान सम्मान और यश में कमी, पढाई में मन नहीं लगता है, कुछ बोलने में उलझन और कई बार तुतलाहट होती है | सोचने समझने में परेशानी हो रही है | आप स्वयं कि बुद्धिमत्ता पर संदेह करने लगे हैं | याददाश्त पर भी असर पड़ रहा है तो संभव है कि आपका बुध कमज़ोर हो |

ऐसे व्यक्ति का महिला रिश्तेदार जैसे बहन, बुआ, मौसी आदि से रिश्ते खराब होने लगते हैं |

ऐसे व्यक्ति को चर्म सम्बन्धी रोग, फोड़े फुंसियां, हो सकती हैं | बाल कमज़ोर होकर गिरने लगते हैं | दांत और नाखून भी कमज़ोर होने लगते हैं |  

                                                     उपाय

1) छोटे बच्चों, मित्रों और मामा के साथ यथोचित व्यवहार करें |
2) किन्नरों ( हिंजड़ों) के साथ मानवीयता का व्यवहार करें, खिल्ली न उड़ाएं | समय समय पर बुधवार को भोजन व वस्त्र दें 
3) ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः का जाप करें |
3) हरा चारा गौशाला में गायों को दें |

नोट - विशेष स्थिति में किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लें या संपर्क करें
 

Please mention the comment below
Previous Comments