शारदीय नवरात्री 15 अक्टूबर 2023 से आरम्भ होगी और 24 अक्टूबर 2023 को दशमी तिथि (दशहरा) को सम्पन्न होगी | इस वर्ष घट स्थापना के लिए सर्वोत्तम मुहूर्त 15 अक्टूबर 2023, 11:43 AM से 12:29 PM तक है | इस वर्ष माँ दुर्गा हाथी की सवारी पर आ रही हैं | इसलिए इस साल नवरात्री का धार्मिक महत्त्व और अधिक बढ़ जाता है | भागवत पुराण के अनुसार जिस वर्ष माता हाथी पर सवार होकर धरती पर आती हैं उस वर्ष धन दौलत में वृद्धि होती हैं साथ ही साथ यह भी संकेत है कि अगले वर्ष ज्यादा बारिश हो सकती है |
15 अक्टूबर 2023 प्रथम नवरात्री माँ शैलपुत्री की पूजा
16 अक्टूबर 2023 द्वितीय नवरात्री माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा
17 अक्टूबर 2023 तृतीय नवरात्री माँ चंद्रघंटा की पूजा
18 अक्टूबर 2023 चतुर्थ नवरात्री माँ कूष्मांडा की पूजा
19 अक्टूबर 2023 पंचम नवरात्री माँ स्कंदमाता की पूजा
20 अक्टूबर 2023 षष्ठ नवरात्री माँ कात्यायनी की पूजा
21 अक्टूबर 2023 सप्तम नवरात्री माँ कालरात्रि की पूजा
22 अक्टूबर 2023 अष्टम नवरात्री माँ सिद्धिदात्री की पूजा
23 अक्टूबर 2023 नवम नवरात्री माँ महागौरी की पूजा
24 अक्टूबर 2023 दशमी तिथि दशहरा